श्रीगंगानगर: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर में नए न्यायालय भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटन और एक अतिरिक्त जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर आंदोलनरत वकीलों के धरना स्थल पर शनिवार शाम ट्रैक्टर पर सवार अज्ञात युवकों हमला कर दिया।
घटना सूरतगढ़ के धरना स्थल पर शाम के समय हुई, जहां वकील पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। अचानक एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से धरना स्थल के पास से गुजर रहा था। वकीलों ने ट्रैक्टर चालक को धीरे चलने की हिदायत दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ट्रैक्टर पर सवार युवकों ने अचानक वकीलों पर कस्सी और ईंटों से हमला बोल दिया।
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में फिर दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट