जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को यहां राम कथा में हिस्सा लेकर तुलसी पीठ के संस्थापक एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमती दिया कुमारी ने विद्याधरनगर स्टेडियम पहुंचकर रामकथा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद पाया और इस मौके उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें राम कथा में आने का अवसर मिला। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि महाराज कई वर्षों बाद जयपुर पधारे हैं और अब शीघ्र ही फिर से पधारे ताकि हमें उनका फिर आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि महाराज वर्ष 2003 में पिछली बार यहां आये थे और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, अब सब एक साथ मिलकर प्रयास करेंगे कि शीघ्र फिर से महाराज जयपुर पधारे और उनका आशीर्वाद मिले।
मेष: दिन शुभ रहेगा...