Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजेन्द्र नाथ को अमेरिका के अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु मिला फ्लैग ऑफ

January 13, 2024

राजेन्द्र नाथ को अमेरिका के अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु मिला फ्लैग ऑफ

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ(6961 मीटर) को फतह करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माउंट अकोंकागुआ को फतह करने का प्रयास किया जाएगा। नाथ को डीजीपी ने सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें