Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajendra Nath ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

January 30, 2024

Rajendra Nath ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

देहरादून: उत्तराखंड के राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने गत सोमवार, समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री नाथ के इस गौरवपूर्ण सफल आरोहण पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सराहना की है। उन्होंने देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें