Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजेश ठाकुर ने कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

October 4, 2023

राजेश ठाकुर ने कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन काल में चर्च के माध्यम से सेवा कार्य द्वारा पूरे विश्व में झारखंड एवं आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त सर्वधर्म समभाव के संदेशों को समाज के सभी वर्गों में बांटने का काम किया। उनका मृदुभाषी सरल व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सदैव धर्म के बंधन से उपर उठकर आदिवासियों एवं राज्यवासियों को सदैव मिलकर रहने का संदेश दिया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो का सेवा कार्य की भावना लेकर एक सुदूर गांव से निकलकर चर्च के उच्च पद पर आसीन होना झारखंड राज्य के आदिवासियों के लिए एक गौरव की बात थी। उन्होंने सदैव समाज के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारा को बांटने का कार्य किया। साथ ही विश्व स्तर पर राज्य में आदिवासियों की दुर्दशा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से हर संभव प्रयास किया।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, केशव महतो कमलेश, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, शिव कुमार भगत, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ कुमार राजा, नेली नाथन, बेलस तिर्की, डॉ बिरसा उरांव, केदार पासवान, सुरेन राम, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, उज्ज्वल तिवारी, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें