Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य सभा सांसदों को 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लगातार सदन में उपस्थित रहकर विधेयक के विरोध में वोट डालने का दिया निर्देश

July 31, 2023

राज्य सभा सांसदों को 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लगातार सदन में उपस्थित रहकर विधेयक के विरोध में वोट डालने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) पार्टी ने संसद में केन्द्र द्वारा लाए गए दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के अधिकार कम करने संबंधी विधेयक पर आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन देने का निर्णय लिया है। बीआरएस पार्टी के राज्य सभा में ह्विप जे संतोष कुमार ने इस संबंध में सभी राज्य सभा सांसदों को ह्विप जारी किया है और बीआरएस के राज्य सभा सांसदों को 31 जुलाई से चार अगस्त तक लगातार सदन में उपस्थित रहकर विधेयक के विरोध में वोट डालने का निर्देश दिया है। सभी सांसदों को इस बिल पर वोट डालने तक सदन में उपस्थित रहने कहा गया है।

इसके पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री के चंद्रशेखर राव से हैदराबाद में मुलाकात की थी और संसद में विधेयक के खिलाफ बीआरएस पार्टी का समर्थन मांगा था। मुख्यमंत्री केसीआर ने उन्हें बीआरएस पार्टी के भरपूर समर्थन का वादा किया था। इसी क्रम में बीआरएस पार्टी अब अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। राज्य सभा सांसद जे संतोष कुमार ने ह्विप जारी कर सभी राज्य सभा सांसदों को इस विधेयक के विरोध में वोट देने कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें