
Rajya Sabha New Member : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, वकील उज्ज्वल देवराव निकम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मस्ते और शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। बता दें की गृह मंत्रालय की और से अधिसूचना बीते दिन यानी शनिवार को ही जारी कर दी गई थी। हर्षवर्धन श्रृंगला की बात करें तो वह 1984 के दौरान भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी भी रह चुके है। अपने कार्यकाल के दौरान हर्षवर्धन ने दिल्ली समेत विदेशों में भी कई अहम पदों पर काम किया है। उनका कार्यकाल 35 वर्ष लम्भा रहा।
अमेरिका में रहे राजदूत-
हर्षवर्धन श्रृंगला अमेरिका और थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने UNESCO फ्रांस, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका और इजराइल में भी काम किया है। वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका में भी जिम्मेदारी निभाई।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज पढ़ाई की और यहां से BA की डिग्री प्राप्त की। विदेश मंत्रालय में अपनी सेवाएं देने से पहले वह कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर में कार्यरत रहे। 29 जनवरी 2020 में वह 33वें विदेश सचिव बने।
कई अहम केस लड़ चुके हैं निकम
आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम भी राज्यसभा सांसद बनने जा रहे है। इससे पहले उन्होंने मुंबई की उत्तर मध्य सीट पर भाजपा की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने हराया था। बता दें की निकम की जिंदगी पर फिल्म “आदेश – पावर ऑफ लॉ” भी बनाई जा चुकी है। अजमल कसाब को फांसी दिलवाने के बाद 2009 में उन्हें Z+ सिक्योरिटी भी दी गई। इसके बाद उन्हें 2016 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। यह अवार्ड देश का चौथा सबसे सर्वोच्च नागरिक सन्मान है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...