Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

April 27, 2026

क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Rajya Sabha seats: देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व नेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसदों के रूप में शामिल दिखाई दिए हैं।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब राज्यसभा ने सदन में हर दल की पार्टी वार स्थिति जारी की है। यह राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई यह सूची बताती है कि 24 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार जहां भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गयी है, वहीं आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है।

ये सांसद बीजेपी में हुए शामिल
राज्य सभा सचिवालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार डॉ. अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम भाजपा सांसदों की सूची में दर्ज हैं। इन नामों के शामिल होने से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी ‘पार्टी पोजीशन’ दस्तावेज में विभिन्न दलों की मौजूदा ताकत का विवरण दिया गया है। इसके अनुसार-

भाजपा – 113
कांग्रेस – 29
तृणमूल कांग्रेस – 13
डीएमके – 8
वाईएसआर कांग्रेस- 7
बीजू जनता दल – 6
आम आदमी पार्टी – 3
अन्नाद्रमुक – 5
जनता दल (यूनाइटेड) – 4
समाजवादी पार्टी – 4
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – 4
राष्ट्रीय जनता दल – 3
भारत राष्ट्र समिति – 3
माकपा – 3
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस – 3
झारखंड मुक्ति मोर्चा – 2
भाकपा – 2
छोटे दल – 1
क्षेत्रीय पार्टियां – 1
निर्दलीय – 3

राष्ट्रीय राजनीति पर असर
नामित सदस्यों की संख्या 7 बताई गई है। राज्यसभा की यह ताजा सूची उच्च सदन में बदलते राजनीतिक समीकरणों की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है। खासकर आप के पूर्व नेताओं का भाजपा की सूची में शामिल होना आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है और संसद के भीतर शक्ति संतुलन को नए सिरे से परिभाषित कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें