Site icon Dainik Savera Times

अब चलती ट्रेन में मिलेगी राखी, चॉकलेट और रोली-चावल की सुविधा,त्योहार मनाना हुआ आसान

Rakhi 2025 : भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने की दिशा में इस बार भारतीय रेलवे ने खास पहल की है। रक्षाबंधन के मौके पर अब यात्री अपनी बहन या भाई को चलती ट्रेन में राखी, चॉकलेट और रोली-चावल भेज सकते हैं। इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्म टिकट ने ज़ूप के साथ मिलकर राखी डिलीवरी ऑन ट्रेन्स नामक एक नई सेवा शुरू की है, जो 5 अगस्त से 10 अगस्त के बीच यात्रियों को एक अनोखा सरप्राइज देने का मौका दे रही है।

इस सेवा के तहत यात्री इक्सिगो ट्रेन्स, कन्फर्म टिकट या ज़ूप ऐप के माध्यम से राखी हैंपर ऑर्डर कर सकते हैं। बस पीएनआर नंबर डालते ही आप उन स्टेशनों की सूची देख सकते हैं, जहां यह सेवा उपलब्ध है। फिर आप अपनी पसंद का राखी कॉम्बो पैक चुन सकते हैं और उसे सीधे ट्रेन की अपनी सीट या बर्थ पर डिलीवर करा सकते हैं।

राखी हैंपर की डिलीवरी देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे नई दिल्ली (NDLS), वाराणसी (BSB), नागपुर (NGP), भोपाल (BPL), सूरत (ST), वरंगल (WL), कोटा (KOTA), कानपुर (CNB) सहित कई स्थानों पर उपलब्ध होगी। ये हैंपर कई आकर्षक डिज़ाइनों और कॉम्बो में मात्र ₹199 की शुरुआती कीमत से मिलेंगे, जिससे हर बजट वाले यात्री के लिए एक उपयुक्त विकल्प मौजूद होगा।

प्रवक्ता श्रीपद वैद्य ने बताया, “हर साल लाखों लोग रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने के लिए रेल यात्रा करते हैं। यात्रा की जल्दबाज़ी में राखी या उपहार खरीदना मुश्किल हो जाता है। इस पहल से अब यात्री चलती ट्रेन में बैठे-बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।”

पुनीत शर्मा ने बताया हम पहले से ही 200 से अधिक स्टेशनों पर ट्रेन की सीट पर भोजन डिलीवर कर रहे हैं। अब राखी हैंपर सेवा शुरू कर हमने त्योहारों की खुशियों को यात्रा में शामिल करने की एक नई शुरुआत की है।

इस पहल से रक्षाबंधन के मौके पर उन भाई-बहनों को भी जोड़ा जा सकेगा, जो दूरी के कारण साथ नहीं हो पाते। तकनीक और परंपरा के इस मेल ने त्योहार मनाने के तरीके को और भी आसान और खास बना दिया है।

Exit mobile version