Site icon Dainik Savera Times

रालोद ने मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा गुरुवार को की है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की सूची भी जारी की गई है।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने उत्तर प्रदेश के हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कांसगज, मुरादाबाद और अमरोहा जिले में अपने नए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। जनपद मेरठ में प्रशांत चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर जनपद में रालोद आलाकमान ने शादाब अली पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बागपत का जिलाध्यक्ष राहुल धामा को बनाया गया है, उन्हें बागपत जिले ?की जिम्मेदारी को सौंपा गया है।

Exit mobile version