Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रालोमो ने अश्लील गीतों के खिलाफ कार्रवाई करने के फैसले का किया स्वागत

March 9, 2025

रालोमो ने अश्लील गीतों के खिलाफ कार्रवाई करने के फैसले का किया स्वागत

Action against obscene songs : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने अश्लील, भावना भड़काने वाले और द्विअर्थी गाना बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को बिहार के सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिदेशक और वरीय पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया है। रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि हमारी पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस तरह के गीत बजाने वालों के खिलाफ ही केस दर्ज नहीं किया जाए, बल्कि उन गीतों के गीतकारों, गायकों और म्यूजिक कंपनियों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हो। उन्हेंने कहा कि इसके अलावा सोशल मीडिया पर इन गानों को अपलोड करने वालों पर भी मामला दर्ज किया जाए, तभी इस तरह के गीतों पर रोक लगेगी।

सरकार ने रालोमो की समाज के प्रति चिंताओं को समझा : मल्लिक

मल्लिक ने कहा, रालोमो ने हाल ही में इसकी मांग की थी कि इस तरह के गीतों पर न सिर्फ पाबंदी लगाई जाए बल्कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाये। सरकार ने रालोमो की समाज के प्रति चिंताओं को समझा और एक हफ्ते के अंदर ही उसकी मांग पर विचार करते हुए यह साहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले पर सख्ती से अमल भी करना सुनिश्चित करे। मल्लिक ने कहा कि रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार पार्टी के कार्यकर्ता अश्लील, द्विअर्थी, जाति और धार्मिक आधारित गीतों के खिलाफ एक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे थे और सरकार से मिलकर इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

निर्णय से समाज में टाकराव नहीं होगा : रालोमो

कुछ दिन पहले ही रालोमो ने बयान जारी कर समाज को जागरूक करने का काम तो किया ही था, सरकार से इस तरह के गीतों पर पाबंदी लगाने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की थी। रालोमो ने सरकार का उसकी मांगों को मानने और इस फैसले के लिए आभार जताया है। सरकार के इस निर्णय से समाज में टाकराव नहीं होगा और महिलाएं और बच्चे-बच्चियों को सार्वजनिक स्थानों पर शर्मिंदगी महसूस नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें