
देश-विदेश में श्री राम नाम का प्रचार-प्रसार करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े दानी बनकर उभरे हैं। उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 18.6 करोड़ रुपए दान में दिए हैं। मोरारी बापू पिछले करीब 64 साल से रामायण का पाठ कर उसमें विदित भगवान श्री राम की लीला का जन-जन कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
प्रसिद्ध कथावाचक ने राम मंदिर निर्माण के लिए भारत से 11.30 करोड़, ब्रिटेन और यूरोप से 3.21 करोड़ और अमेरिका, कनाडा और कई अन्य देशों से 4.10 करोड़ इकट्ठा कर अपना योगदान दिया है। कथा वाचक मोरारी बापू ने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी काल में अपने भक्तों से मात्र 15 दिनों में लगभग 11.3 करोड़ रुपये जुटाकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट को पहले ही सौंप दिए थे। बाकी रकम विदेश से जुटाई गई है।
अयोध्या में बापू करेंगे कथा
मोरारी बापू ने कहा किस विदेश से जो राम मंदिर निर्माण के लिए धन आया है उसे आवश्यक क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिल गया है। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में वह राम जन्मभूमि पर जा रहे हैं। वहां पर वह 24 फरवरी को रामकथा करेंगे। इसी दौरान वह विदेश से आई बकाया राशि राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को प्रदान करेगे। मोरारी बापू राम जन्म भूमि अयोध्या में 24 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक राम कथा करेंगे।

बापू को प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
राम जन्म भूमि अयोध्या में श्री राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हैष। बापू ने कहा रि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मुझे 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया है। उन्होंने मुझे राम लला के अभिषेक के बाद 24 फरवरी से तीन मार्च तक अयोध्या में कथा करने के लिए भी कहा है।
मोरारी बापू ने अयोध्या के नए राम मंदिर में तीन पवित्र ग्रंथों वेद, वाल्मीकि रामायण और गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस को नए सिरे से स्थापित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वेद भगवान, वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की राम चरित मानस को अयोध्या में राम मंदिर में रखा जाना चाहिए।
मेरी रगों में दौड़ रहा उल्लास
मोरारी बापू ने कहा कि उन्हें विश्वभर में राम काज करते हुए 64 साल का समय हो गया है। उन्होनें राम मंदिर के उद्घाटन पर अपना उत्साह दिखाते हुए बताया कि मेरा दिल खुशी से भरा है, क्योंकि राम मंदिर बन गया है। इन दिनों मेरी रगों में उल्लास दौड़ रहा है। मेरा हृदय खुशी से धड़क रहा है। उन्होंने कहा भगवान राम किसी एक संप्रदाय या एक देश के नहीं, वह तो पूरी दुनिया के हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...