Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ram Mandir में आज से ड्रेस कोड लागू, एंड्रॉइड फोन पर पाबंदी…पुजारी अब पहनेंगे ये परिधान

July 1, 2024

Ram Mandir में आज से ड्रेस कोड लागू, एंड्रॉइड फोन पर पाबंदी…पुजारी अब पहनेंगे ये परिधान

Ram Mandir Dress Code : अयोध्या में रामलला के पुजारियों के लिए आज से नया ड्रेस कोड लागू हो गया। वहीं, मंदिर में दर्शनार्थियों के बाद पुजारियों पर भी मोबाइल ले जाने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। मंदिर में प्रवेश के पहले पुजारी पीली चौबंदी, धोती और साफा पहनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा गठित धार्मिक समिति ने 21 नए प्रशिक्षित पुजारियों को पूजन पद्धति में शामिल करने का फैसला लिया है।

अब रामलला के पूजन अर्चन के लिए 26 पुजारी अलग-अलग शिफ्टों में सेवा देंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने सभी पुजारी की आई कार्ड भी जारी कर दिया है। जल्द ही 6 माह तक लिए गए प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट देने के साथ नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया जाएगा।

कीपैड वाला ही फोन ले जा सकते हैं केवल पुजारी
मंदिर के सहायक पुजारी अशोक उपाध्याय बताते हैं कि ट्रस्ट ने राम मंदिर में आने वाले पुजारियों के एंड्रॉयड फोन को भी लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके मुताबिक सिर्फ बात करने के लिए कीपैड वाला ही फोन ले जा सकते हैं। पुजारी के लिए विशेष ड्रेस कोड की भी तैयारी है।

ये भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित NDA के सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें