Site icon Dainik Savera Times

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: इंदौर में 22 जनवरी को ही मां बनना चाहती हैं कई गर्भवती महिलाएं

इंदौरः अयोध्या में भगवान राम के नवनिíमत मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर इंदौर में कई गर्भवती महिलाओं ने चिकित्सकों के सामने इस तारीख को प्रसूति कराए जाने की इच्छा जताई है। शासकीय पीसी सेठी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने सोमवार को बताया,‘‘हमारे अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने वाली करीब 60 गर्भवती महिलाओं ने हमसे अनुरोध किया है कि उनकी प्रसूति 22 जनवरी को कराई जाए ताकि उनका मातृत्व राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ संयोग से जुड़ सके। इस विशेष अवसर को लेकर ये महिलाएं और उनके परिवार के लोग खासे उत्साहित हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये वे महिलाएं हैं जिनकी गर्भावस्था की अवधि 22 जनवरी के आस-पास पूरी होने वाली है। राजगीर ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों के लिए जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य सवरेपरि है और इसे ध्यान में रखकर ही इन गर्भवती महिलाओं की प्रसूति का फैसला किया जाएगा। जल्द ही मां बनने जा रही बबली (30) ने कहा, कि ‘चिकित्सकों ने मुझे प्रसूति के लिए 19 जनवरी से 10 फरवरी के बीच की संभावित तारीख दी है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं अपने बच्चे को 22 जनवरी को जन्म दूं क्योंकि इस तारीख को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है।’’

Exit mobile version