Site icon Dainik Savera Times

Ram Mandir: क्या 22 January को हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे CM Nitish Kumar ?

22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की नगरी अयोध्या में नव निर्मित राममंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके सभी देशवासियों को बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार है। इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बनाने के लिए देश-दुनिया भर से रामभक्त अयोध्या की ओर कूच कर रहे हैं।

500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला के मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दिन भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। आपको बता दें कि इस समारोह में शामिल होने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को निमंत्रण भेज रहे है।

इसी क्रम में ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इस पर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने कहा कि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को एक पत्र भेज कर उनसे मिलने का समय भी मांगा है।

Exit mobile version