Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

17वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली 21 दिन की पैरोल

August 25, 2026

17वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली 21 दिन की पैरोल

Ram Rahim parole: हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी है। पैरोल मिलने के बाद आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। राम रहीम अपने काफिले में सवार होकर सिरसा आश्रम के लिए रवाना हुआ। बता दें कि इस बार राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर आया है।

इसके पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसी साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 25 Aug 2026: मेष और मिथुन राशि वालों के हाथ आएगी निराशा, हो सकता है नुक्सान, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

 

गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है। 15 सितंबर, 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।

पैरोल के दौरान अधिकांश रिहाई के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा। सिरसा में मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों सहित कई उत्तरी राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

ये भी पढ़ें- नीट प्रदर्शन के दौरान ‘यौन उत्पीड़न’ की शिकायतों पर प्राथमिकता से जांच करेगी समिति : सुप्रीम कोर्ट

 

वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राम रहीम और सीबीआई से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बरी किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह नोटिस 10 अगस्त को जारी किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें