
Ram Rahim parole: हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर बाहर आ गया है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस काफिले के साथ जेल से बाहर निकला और सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।
राम रहीम को अब तक 16वीं बार पैरोल या फरलो का लाभ मिला है। वह साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। वर्ष 2017 में सीबीआई अदालत ने दो शिष्याओं से रेप के मामले में उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।
पिछले 6 सालों में कई बार मिली राहत
वर्ष 2020 से लेकर मई 2026 तक राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो दी जा चुकी है। पिछले छह वर्षों में वह अलग-अलग अवधियों के लिए जेल से बाहर आता रहा है।
जानें कब-कब मिली पैरोल और फरलो
वर्ष 2020
अक्टूबर : 1 दिन की पैरोल
वर्ष 2021
मई : 1 दिन की पैरोल
ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, 11 दिनों में चौथी बार लगा महंगाई का झटका
वर्ष 2022
फरवरी : 21 दिन की फरलो
जून : 30 दिन की पैरोल
अक्टूबर : 40 दिन की पैरोल
वर्ष 2023
जनवरी : 40 दिन की पैरोल
जुलाई : 30 दिन की पैरोल
नवंबर : 21 दिन की फरलो
वर्ष 2024
जनवरी : 50 दिन की पैरोल
अगस्त : 21 दिन की फरलो
अक्टूबर : 20 दिन की पैरोल
वर्ष 2025
जनवरी : 30 दिन की पैरोल
अप्रैल : 21 दिन की फरलो
अगस्त : 40 दिन की पैरोल
ये भी पढ़ें- QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
वर्ष 2026
जनवरी : 40 दिन की पैरोल
25 मई : 30 दिन की पैरोल मंजूर
पैरोल को लेकर उठते रहे हैं सवाल
राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने समय-समय पर इस पर आपत्ति जताई है। वहीं प्रशासन का कहना रहा है कि पैरोल और फरलो नियमों के तहत दी जाती है।
मार्च 2026 में भी सुर्खियों में था मामला
मार्च 2026 में भी राम रहीम का नाम चर्चाओं में रहा था, जब पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इससे पहले सिरसा की विशेष अदालत ने इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि हाई कोर्ट ने बाद में उस फैसले को पलटते हुए राहत दे दी थी।