Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम रहीम सुनारिया जेल से आया बाहर, 7 साल बाद सिरसा डेरे में वापसी

January 28, 2025

राम रहीम सुनारिया जेल से आया बाहर, 7 साल बाद सिरसा डेरे में वापसी

Ram Rahim : हरियाणा सरकार एक बार फिर डेरा प्रमुख राम रहीम पर मेहरबान हुई है। इस बार सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 30 दिनों की पैरोल दी है। आज सुबह राम रहीम को भारी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया है। बता दें की 2017 में सजा होने के बाद से राम रहीम पहली बार सिरसा आश्रम पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार राम रहीम 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत डेरे में रहेंगे।

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है की हनीप्रीत सुनारिया जेल के बाहर राम रहीम लेने के लिए गाड़ी में पहुंची थी।

राम रहीम को साध्वी रेप केस में 2017 में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद छत्रपति हत्याकांड और रंजीत हत्याकांड में भी उन्हें सजा सुनाई गई। तब से वह सुनारिया जेल में बंद है। इसके अलावा कोर्ट ने पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में भी गुरमीत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें