Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैप्टन अमरिंदर के चर्चाओं के बीच Ramesh Bais महाराष्ट्र के नए राज्यपाल नियुक्त

February 12, 2023

कैप्टन अमरिंदर के चर्चाओं के बीच Ramesh Bais महाराष्ट्र के नए राज्यपाल नियुक्त

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति ने कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महान व्यक्तित्वों पर उनकी टिप्पणी पर हालिया उपजे विवाद के बाद विपक्षी दलों ने कोशियारी के इस्तीफे की मांग की थी। राज्य में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। कोश्यारी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शीर्ष पद से हटना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें