Ramrao Wadkute: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली।
रामराव सखाराम को शनिवार शाम को दिल्ली स्थित अपने आवास पर टहलते समय अचानक बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ। वो खुद ही एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
धनगर समाज के बड़े नेता
रामराव वडकुते हिंगोली के कलमनुरी के रहने वाले थे और मराठवाड़ा में धनगर समाज के बड़े नेता थे। मार्च 2026 में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया और उन्होंने अप्रैल में शपथ ली। उनके कार्यकाल को अभी सिर्फ 7-8 महीने हुए थे। इससे पहले रामराव वडकुते अक्टूबर 2019 में एनसीपी छोड़कर भाजपा में आए थे। वह हिंगोली जिला अध्यक्ष, हिंगोली लोकसभा प्रभारी, जालना ग्रामीण जिला प्रभारी जैसे पद संभाल चुके थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, एक बेटी, बहुएं और नाती-पोते हैं।
ये भी पढ़ें- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM YOGI समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी झिरवाल और विधान परिषद सदस्य महादेव जानकर ने वडकुते के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
नरहरी झिरवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हिंगोली जिले के कलमनुरी के रहने वाले राज्यसभा सांसद रामरावजी वडकुटे का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उनका जाना समाज और राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके जाने से जो रिक्तता आई है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिवार तथा सभी रिश्तेदारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें, यही मेरी प्रार्थना है।”
हिंगोली जिल्ह्यातील कळमनुरी येथील राज्यसभेचे खासदार मा. श्री. रामरावजी वडकूते यांच्या हृदयविकाराच्या तीव्र झटक्याने झालेल्या निधनाची बातमी अत्यंत दुःखद आणि मनाला चटका लावणारी आहे.
त्यांच्या निधनाने सामाजिक व राजकीय क्षेत्राची मोठी हानी झाली असून, त्यांच्या जाण्याने निर्माण झालेली पोकळी कधीही भरून न निघणारी आहे.
भावपूर्ण श्रद्धांजली!
ईश्वर दिवंगत आत्म्यास चिरशांती देवो आणि त्यांच्या कुटुंबीयांसह सर्व आप्तस्वकीयांना या दुःखातून सावरण्याचे बळ प्रदान करो, हीच प्रार्थना.
— Narhari Zirwal (@Narhari_Zirwal) November 22, 2026
विधान परिषद सदस्य महादेव जानकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से सांसद रामराव वडकुटे के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिवार, रिश्तेदारों तथा समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

