Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगन्नाथ मंदिर पर चढ़ने की कोशिश करने वाला रांची का व्यक्ति गिरफ़्तार, पूछताछ जारी

August 16, 2025

जगन्नाथ मंदिर पर चढ़ने की कोशिश करने वाला रांची का व्यक्ति गिरफ़्तार, पूछताछ जारी

पुरी : रांची के एक व्यक्ति को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पर चढ़ने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि पंचम महोत नाम का यह व्यक्ति 12वीं सदी के इस मंदिर के दक्षिणी हिस्से में करीब 5 से 7 फुट ऊपर तक चढ़ गया था, तभी श्री जगन्नाथ मंदिर पुलिस के कर्मियों ने उसे रोक लिया। फिलहाल, पंचम से सिंहद्वार पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। कुछ दिन पहले, ओडिशा के गंजाम जिले का एक व्यक्ति भी मंदिर पर चढ़ गया था, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ गई थी। पुलिस के अनुसार पुरी के हैरिटेज कॉरिडोर में 13 अगस्त को बूढ़ी मां ठाकुरानी मंदिर की दीवारों पर एक व्यक्ति ने ‘धमकी भरे संदेश’ लिख दिए थे।

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें