Site icon Dainik Savera Times

Randeep Surjewala को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुरजेवाला को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि डिविजनल कमिश्नर की अदालत और कार्यालय परिसर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के 23 साल पुराने मामले में कांग्रेस महासचिव के खिलाफ गौरजमानती वारंट जारी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सुरजेवाला को गैरजमानती वारंट रद्द करने की मांग के लिए वाराणसी अदालत में पेश होने के लिए 4 सप्ताह का समय भी दिया है।

Exit mobile version