Site icon Dainik Savera Times

रानी लक्ष्मीबाई की बहादुरी आने वाली पीढ़ि को प्रेरित करती रहेगी: PM मोदी

PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका साहस एवं प्रयास आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा। रानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है। लक्ष्मीबाई ने उनके राज्य को हड़पने के अंग्रेजों के प्रयास का विरोध करने के लिए बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान दे दी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति, झांसी की निडर रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनकी बहादुरी और प्रयास आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करते रहेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व ने दिखाया कि सच्चा दृढ़ संकल्प क्या होता है।

Exit mobile version