Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पूछताछ के दौरान मुझे थप्पड़ मारे, खाने को खाना नहीं दिया’, रन्या राव ने DRI पर लगाए गंभीर आरोप

March 15, 2025

‘पूछताछ के दौरान मुझे थप्पड़ मारे, खाने को खाना नहीं दिया’, रन्या राव ने DRI पर लगाए गंभीर आरोप

नेशनल डेस्क: पूछताछ के दौरान मुझे थप्पड़ मारे, खाने को खाना नहीं दिया… और डीआरआई के अधिकारियों ने जबरदस्ती खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रन्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

DRI मुझे झूठे आरोप में फंसा रही

रन्या राव ने डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को पत्र लिखा है। जिसमें रन्या राव ने खुद को बेकसूर बताया है और कहा है कि मुझे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। डीआरआई ने 14.8 किलो सोना तस्करी के आरोप में 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु एयरपोर्ट से रन्या राव को गिरफ्तार किया था। यह सोने की खेप दुबई से लाई जा रही थी।

मुझे एक हजार बार थप्पड़ मारे: रन्या का दावा

रन्या ने अपने पत्र में दावा किया है कि उन्हें विमान के अंदर गिरफ्तार किया गया और डीआरआई ने उन्हें स्पष्टीकरण देने का मौका नहीं दिया व हिरासत में ले लिया। रन्या ने कहा, ”मुझे हिरासत में लेने से लेकर कोर्ट में पेश किए जाने तक, मुझे शारीरिक रुप से भी प्रताड़ित किया गया। मुझे अधिकारियों ने मुझे एक हजार बार थप्पड़ मारे। लेकिन मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दया।”

DRI पर पहले भी लगाए हैं गंभीर आरोप

यह पहली बार नहीं है जब रन्या राव ने डीआरआई के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। रन्या को जब स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था तो अदालत ने पूछा कि क्या आपको कोई परेशानी हुई? इसके जवाब में एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ी। रन्या राव ने डीआरआई अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। जज ने पूछा क्या आपसे थर्ड-डिग्री पूछताई की? एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ”मुझे मारा तो नहीं लेकिन मुझे काफी गालियां दी। इससे मुझे मानसिक परेशानी हुई है।”

DRI ने आरोपों को सिरे से खारिज किया

अदालत में एक्ट्रेस रन्या राव की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान जांच अधिकारी (आईओ) ने रन्या के दावे को खारिज किया। उन्होंने जज को बताया कि एक्ट्रेस के साथ किसी भी डीआरआई अधिकारियों द्वारा कोई उत्पीड़न नहीं किया गया है। उन्होंने रन्या राव पर जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें