Site icon Dainik Savera Times

यूट्यूबर हर्ष साई के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज

हैदराबाद: यूट्यूबर हर्ष साई के खिलाफ यहां की पुलिस ने दुष्कर्म और ‘ब्लैकमेल’ करने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दुष्कर्म करने और उसकी ईल तस्वीरें तथा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ‘ब्लैकमेल’ करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई। पुलिस ने बुधवार यह जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि 2023 में साई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार को नरसिंगी पुलिस थाने में साई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता के अभिनेत्री होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version