Site icon Dainik Savera Times

यूपी के बिजनौर मे युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दीघटना उस समय हुई, जब लड़की के माता-पिता जंगल में खेत पर काम करने गए थे। पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नईम के रूप हुई । पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शुक्रवार को वह परिवार समेत जंगल खेत पर काम करने गए थे। घर पर उसकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नईम ने मौका पाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती का पिता घर पहुंचा तो युवती ने आपबीती सुनाई अफजलगढ़ एसएचओ हम्बीर सिंह ने बताया कि आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच की जा रही है।

Exit mobile version