Site icon Dainik Savera Times

रैपिडो अब कैब सेवा भी करेगी उपलब्ध, 35 शहरों में विस्तार की योजना

नयी दिल्ली: ऑनलाइन वाहन बुक करने की सुविधा देने वाली रैपिडो ने अब कैब सेवा क्षेत्र में कदम रखा है। इस तरह, कंपनी अब ओला और उबर जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगी।

अबतक बाइक टैक्सी सेवा दे रही रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों, हैदराबाद और बेंगलुरु में लगभग 1.2 लाख कैब के साथ सेवा शुरू की है। सितंबर, 2024 तक इसका विस्तार लगभग 35 शहरों तक करने की योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 साल के दौरान 25 प्रतिशत से अधिक लोग ऐप आधारित सेवाओं का उपयोग नहीं कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य इन सभी लोगों को ‘ऑनलाइन ’ लाना और बाजार को बढ़ाना है।

गुंटुपल्ली ने कहा, ‘‘हम शून्य कमीशन मॉडल के साथ, उनके राजस्व को इस तरह से अधिकतम करेंगे कि यह उपयोग करने वालों पर बोझ न बने।’’ वाहन चालकों को ग्राहकों से सीधे राशि मिलेगी और रैपिडो कोई कमीशन नहीं लेगी। हालांकि, कमाई का एक निश्चित स्तर पार करने के बाद उन्हें सदस्यता शुल्क देना होगा।

कंपनी की 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुंबई, पुणे, कोलकाता और चेन्नई में सेवा विस्तार की योजना है। साथ ही सितंबर तक 35 शहरों में विस्तार की योजना है।

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में नरमी, आधा फीसदी तक फिसले

Exit mobile version