
जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को झुंझुनूं जिले में खेतड़ी उपखण्ड अधिकारी बंशीधर योगी को एक मामले में दो लाख रुपये और कीमती डिनर-सैट रिश्वत्त के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट द्वितीय जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी जमीन के विवाद में न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में दी गई डिक्री की पालना करवाने की एवज में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी द्वारा पहले 20 बीघा जमीन अपने नाम करवाने की मांग की। परिवादी द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर पांच लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी के अनुनय विनय करने पर मामला तीन लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...