Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान दो फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा

January 21, 2024

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान दो फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा

नयी दिल्ली: अगर आप प्राकृति के साथ रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों के शौकीन हैं और आपने अब तक राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान नहीं देखा है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस साल जल्दी ही अमृत उद्यान आम लोगों के लिए फिर से खुलने जा रहा है. अगले महीने 2 फरवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान को आम लोगों के लिए खोला जाएगा, जहां लोग ट्यूलिप के विभिन्न प्रकार के फूलों समेत दुनिया भर के रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती का लुत्फ ले सकेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में अमृत उद्यान को आम लोगों के लिए खोले जाने की जानकारी साझा की गई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन की जारी बयान में कहा गया कि सोमवार को छोड़कर लोग सप्ताह में छह दिन उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। आम लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच उद्यान में घूमने की अनुमति दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें