Site icon Dainik Savera Times

खड़े डंपर से टकराई कार, उड़े परखच्चे, 3 की मौत

Ratnagiri accident

Ratnagiri accident

Ratnagiri accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक कार की डंपर के साथ भिड़ंत होने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लांजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा रत्नागिरी जिले के लांजा क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ। बताया गया कि मुंबई के अग्रीपाड़ा का रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्य गोवा गए थे। लौटते समय लांजा रेस्ट हाउस के पास एक खड़े डंपर ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भयानक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के निशाने पर ईरान के पावर प्लांट और पुल, कहा- अगर नहीं मानी बात तो…

 

कार के उड़े परखच्चे
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने जल्दी घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी बीच, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि शवों को अपने कब्जे में लिया।

3 लोगों की मौत
इस घटना में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें- देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: इन राज्यों में खत्म होगा बारिश का दौर, पूर्वी राज्यों में जारी रहेगी वर्षा

Exit mobile version