Site icon Dainik Savera Times

LPG से लदे टैंकर से टकराई यात्रियों से भरी मिनी बस, आग लगने से झुलसे 22 लोग

Ratnagiri Accident

Ratnagiri Accident

Ratnagiri Accident : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक LPG से लदे टैंकर और मिनी बस की टक्कर के बाद आग लगने से कुल 22 यात्री झुलस गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तत्काल रत्नागिरी जिला अस्पताल भेजा गया। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार LPG से लदा टैंकर अचानक मिनी बस से टकरा गया, जिससे मिनी बस पास की खाई में पलट गई। टैंकर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई जो तेजी से फैल गई और दोनों वाहनों तथा आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

मिनी बस महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (MSCERT) द्वारा आयोजित एक अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों को ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि आग ने आस-पास के घरों, बगीचों, वाहनों (जिनमें कार, दोपहिया वाहन और रिक्शा शामिल हैं) को भी काफी नुकसान पहुंचाया। यहां तक कि आस-पास के कुछ जानवरों को भी नुकसान पहुंचा। अग्निशमन दल और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया, हालांकि आग बुझाने का काम दिन भर जारी रहा। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी तनाव पैदा हो गया है।

Exit mobile version