Site icon Dainik Savera Times

दशहरे पर देशभर में रावण दहन जारीः पीएम ने कहा, अगली रामनवमी रामलला के मंदिर में मनेगी

नई दिल्लीः दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारका में आयोजित श्री रामलीला सोसायटी की 11वें भव्य रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इसके बाद पीएम ने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती की। वहीं, कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।” विजयादशमी हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाई जाती है। इसी दौरान उन्होंने ने कहा कि अगली रामनवमी रामलला के मंदिर में मनेगी। इसके बाद कहा कि दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version