Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI में एक्सपर्ट और एनालिस्ट पदों पर भर्ती, 93 वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन

December 28, 2025

RBI में एक्सपर्ट और एनालिस्ट पदों पर भर्ती, 93 वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन

RBI Expert Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक्सपर्ट, एनालिस्ट और अन्य तकनीकी व रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत कुल 93 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2026 तय की गई है।

अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले इसके चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

RBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा आवेदनों की प्रारंभिक जांच और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी और फिर इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू के लिए अंतिम रूप से उम्मीदवारों को चुनने का निर्णय RBI सर्विसेज बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें ई-मेल के माध्यम से इंटरव्यू कॉल लेटर भेजा जाएगा। यह भर्ती फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 93 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं-

डेटा साइंटिस्ट

डेटा इंजीनियर
IT सिक्योरिटी एक्सपर्ट
IT सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
IT प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर
AI / ML स्पेशलिस्ट
IT साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
प्रोजेक्ट मैनेजर
मार्केट और लिक्विडिटी रिस्क स्पेशलिस्ट
ऑपरेशनल रिस्क एनालिस्ट
क्रेडिट व मार्केट रिस्क एनालिस्ट
अकाउंट्स स्पेशलिस्ट
पॉलिसी रिसर्च एनालिस्ट
बिजनेस और फाइनेंशियल रिस्क एनालिस्ट
बैंकिंग डोमेन स्पेशलिस्ट
बैंक एग्जामिनर और सीनियर बैंक एग्जामिनर
क्रेडिट रिस्क स्पेशलिस्ट
कार्यक्रम समन्वयक (COS)

इन पदों पर नियुक्ति के जरिए RBI अपने तकनीकी, डेटा, रिस्क और फाइनेंशियल एनालिसिस से जुड़े कार्यों को और मजबूत करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर दें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें