नई दिल्ली: मार्च 2026 में देशभर के बैंक कुल 18 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें सामान्य सप्ताहांत (5 रविवार और 2 शनिवार) के अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से 11 अतिरिक्त छुट्टियाँ शामिल हैं। इस लेख में जानिए आपके राज्य में बैंकों की छुट्टियाँ कब रहेंगी और यूपी में 5 दिन लगातार बंद रहने की वजह क्या है।
मार्च 2026 में सामान्य सप्ताहांत की छुट्टियाँ
रविवार: 1, 8, 15, 22, 29 मार्च
शनिवार: 14 मार्च (दूसरा शनिवार), 28 मार्च (चौथा शनिवार)
राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से बैंक बंद
2 मार्च: होलिका दहन – उत्तर प्रदेश
3 मार्च: होलिका दहन, होली, डोल जात्रा, दुलहंडी, अट्टुकल पोंगल- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश
4 मार्च: होली, धुलेटी, याओसांग- त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय
13 मार्च: चापचर कुट महोत्सव- मिजोरम
17 मार्च: शब-ए-कद्र- जम्मू और कश्मीर
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा, चैत्र नवरात्रि- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश
20 मार्च: ईद-उल-फितर, जुमातुल विदा- जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश
21 मार्च: ईद-उल-फितर – पूरे देश में (केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर)
26 मार्च: श्री राम नवमी – गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च: श्री राम नवमी – मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
31 मार्च: महावीर जयंती – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
उत्तर प्रदेश में 5 दिन लगातार बैंक बंद
उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। इसका कारण यह है कि 28 फरवरी चौथा शनिवार है, 1 मार्च रविवार, और 2, 3, 4 मार्च त्योहारों (होलिका दहन और होली) की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद यूपी में बैंक 5 मार्च गुरुवार से खुलेंगे।
ये भी पढ़ें:
जम्मू और कश्मीर में लगातार 4 दिन बैंक बंद
जम्मू और कश्मीर में 19 मार्च से 22 मार्च तक बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे।
इस मार्च में बैंक उपयोगकर्ताओं को अपने लेन-देन की योजना पहले से बनाना होगी ताकि छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

