
नई दिल्ली : देशभक्ती की आपकाे बहुत सारे किस्से-कहानियां मिलेंगी, लेकिन आज हम आपकाे एक ऐसे जांबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 256 बम को अकेले डिफ्यूज किया था। उन्होंने अपने जज़्बे और हौसलों से दुश्मनों को चारों खाने चित्त किए है। हम बात कर रहे हैं नरेंद्र सिंह चौधरी की जिन्हाेंने 256 बम डिफ्यूज किए और लाखाें लोगों की जान बचाई।

नरेंद्र सिंह चौधरी काे सभी ‘स्टील मैन’ के नाम से बुलाते
नरेंद्र सिंह चौधरी का जन्म राजस्थान के रायपुर में हुआ था। वह भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते में शामिल थे। नरेंद्र चौधरी छत्तीसगढ़ और अन्य नक्सल-प्रभावित इलाकों में कार्यरत रहे थे। उन्होंने कभी भी अपनी जान की परवाह नहीं की थी। 48 साल की उम्र में भी नरेंद्र सिंह चौधरी इतने एक्टिव थे कि बिना खाए पिए 50 किलोमीटर की दूरी आराम से तय कर लेते थे। नरेंद्र सिंह चौधरी को उनके सहकर्मी व दोस्त उन्हें ‘स्टील मैन के नाम से बुलाते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कुल 256 बम डिफ्यूज किए और लाखाें लोगों की जान बचाई है।

हमेशा नक्सलियों के निशाने पर रहते थे नरेंद्र चौधरी
नरेंद्र चौधरी की तैनाती जाट रेजिमेंट के बाद 2005 में जंगलवार कॉलेज, कांकेर में हुई थी। बाद में उनका प्रमोशन हो गया और वह प्लाटून कमांडर बन गए, लेकिन एक ग्रेनेड की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। वह हमेशा नक्सलियों के निशाने पर रहते थे, क्योंकि उनकी वजह से नक्सली विस्फोट नहीं कर पाते थे। 2008 में नरेंद्र सिंह चौधरी के नाम कोंडे के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके थे। नरेंद्र सिंह इतने निडर थे कि पूरी टीम को बम से दूर रखते और खुद पास जाकर डिफ्यूज करते थे।
नरेंद्र सिंह चौधरी 11 मई 2016 को हुए शहीद
नरेंद्र सिंह चौधरी हमेशा यही कहते थे कि अगर उनकी मौत हुई तो बम फटने से ही होगी और छत्तीसगढ़ में ही होगी और आखिर में हुआ भी यही था। नरेंद्र सिंह कांकेर के जंगल वारफेयर कॉलेज में बम डिफ्यूज करने की ट्रेनिंग दे रहे थे। इस दौरान एक ग्रेनेड फेंका गया, जब 7 सेकेंड बाद भी वो नहीं फटा तो वो उसे देखने धीरे-धीरे आगे बढ़े, जब ग्रेनेड से करीब 30 मीटर दूरी पर ही थे, तभी अचानक धमाका हुआ और बम का एक टुकड़ा सीधा नरेंद्र सिंह चौधरी की दाहिनी आंख से होते हुए अंदर जा धंसा, जिसकी वजह से 11 मई 2016 को भारत मां का यह लाल शहीद हो गया। नरेंद्र सिंह चौधरी की बहादुरी के किस्से आज भी बहुत सारे हैं। हर कोई उनकी दिल्लेरी की तारीफ करते नहीं थकता हैं।