Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिकॉर्ड बिक्री से पता चलता है कि खादी किस प्रकार बन गई जनभावना का एक सशक्त प्रतीक : PM Modi

October 5, 2023

रिकॉर्ड बिक्री से पता चलता है कि खादी किस प्रकार बन गई जनभावना का एक सशक्त प्रतीक : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खादी की बिक्री में वृद्धि की बृहस्पतिवार को सराहना की और कहा कि इससे पता चलता है कि खादी किस प्रकार जनभावना का एक सशक्त प्रतीक बन गई है। प्रधानमंत्री ने ‘खादी इंडिया’ की ओर से ‘एक्स’ पर साझा की गई एक जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। ‘खादी इंडिया’ ने एक पोस्ट में खादी के इतिहास में पहली बार दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘खादी भवन’ में एक दिन में रिकॉर्ड 1.52 करोड़ रूपए की बिक्री का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासी ‘लोकल के लिए वोकल’ हुए हैं और घर-घर से खादी को प्यार मिल रहा है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

‘खादी इंडिया’ ने कहा, ‘‘पूज्य बापू की विरासत खादी के संरक्षक और ‘नये भारत की आधुनिक खादी’ के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से ‘गांधी जयंती’ पर खादी खरीदने की अपील की थी। परिणामस्वरूप, खादी के इतिहास में पहली बार दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘खादी भवन’ में एक दिन में रिकॉर्ड 1.52 करोड़ रूपये की बिक्री हुई है।’’ इस पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देशभर के हमारे परिवारजनों ने खादी की खरीदारी का जो नया रिकॉर्ड बनाया है, उससे पता चलता है कि यह किस प्रकार जनभावना का एक सशक्त प्रतीक बन गई है। मुझे विश्वास है कि खादी के प्रति यह लगाव नित-नए रिकॉर्ड बनाता रहेगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत के विजन को नया बल मिलेगा।’’

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न माध्यमों से कई बार, विशेषकर युवाओं से खादी खरीदने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने बार-बार खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘राष्ट्र के लिए खादी, फैशन के लिए खादी और परिवर्तन के लिए खादी के आदर्श वाक्य के साथ खादी को अपनाने और खादी के उत्पादन और बिक्री को बढ़ाने के हर संभव प्रयास की सराहना की है। पिछले दिनों गांधी जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी खादी भंडार का दौरा किया था और वहां से खादी उत्पादों की खरीदारी की थी।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें