Site icon Dainik Savera Times

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; जानें पूरी जानकारी

Rajasthan Train Cancelled in April

Rajasthan Train Cancelled in April

नई दिल्ली: साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो 10वीं पास हैं और आईटीआई (ITI) कर चुके हैं। बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 2801 पद भरे जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल 2026 है। समय पर आवेदन करना आवश्यक है।

पात्रता

–उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
–कुल अंक कम से कम 50 प्रतिशत होने चाहिए।
–संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल (11 अप्रैल 2026 के आधार पर)।

ये भी पढ़ें :

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई दोनों के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा।

आवेदन फीस

आवेदन फीस: 100 रुपये

भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई)।

भुगतान के दौरान उम्मीदवार को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।

कैसे करें आवेदन?
–उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
–फिर अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
–अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
–इसके बाद आवेदन फीस जमा करें।
–फॉर्म सबमिट करें और इसकी कॉपी अपने पास रखें।

ये भी देखें :

इस भर्ती के माध्यम से 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर खुल गया है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं, उन्हें समय रहते आवेदन करना चाहिए।

Exit mobile version