Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI में असिस्टेंट पदों निकली पर भर्ती…. 600 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन

February 17, 2026

RBI में असिस्टेंट पदों निकली पर भर्ती…. 600 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन

Recruitment for Assistant Posts in RBI: यदि आप बैंक में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह अवसर आपके लिए है। आपको बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है, इसलिए इस तारीख से पहले आवेदन सुनिश्चित करें।

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
होमपेज पर दिए गए “Asst Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फ़र्मेशन पेज डाउनलोड करें।
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें :

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD/EXS कैटेगरी: ₹50 + 18% GST
जनरल/OBC/EWS कैटेगरी: ₹450 + 18% GST
भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट देख सकते हैं।

यहां देखें लिंक 

परीक्षा तिथि और वैकेंसी

प्रारंभिक परीक्षा: 11 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा: 7 जून 2026
कुल पद: 650

योग्यता

किसी भी विषय में बैचलर डिग्री, कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST/PwBD के लिए पास मार्क्स)
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान आवश्यक

आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष

जन्म तिथि 02/02/1998 से पहले और 01/02/2006 के बाद के उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं

चयन प्रक्रिया

प्रीलिमिनरी एग्जाम: 100 सवाल, 100 अंक, 60 मिनट

मेन्स एग्जाम: 200 सवाल, 200 अंक, 135 मिनट

भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): मेन्स परीक्षा में प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए; राज्य की आधिकारिक भाषा में आयोजित होगी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को RBI में असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें