Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, टिहरी जनपद में 3 स्टेट हाईवे बंद

August 23, 2023

Uttarakhand के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, टिहरी जनपद में 3 स्टेट हाईवे बंद

देहरादूनः उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान और छात्र-छात्रओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

दरअसल, भारी बारिश में संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसे ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उधर, टिहरी जनपद में हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे 94 बगड़धार में भारी मलबा आने के चलते राजमार्ग बंद है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे-58 देवप्रयाग और महादेव चट्टी के पास भी मलबा आने के चलते हाइवे बंद हुआ है। जनपद में 3 स्टेट हाईवे बंद हैं। जिला प्रशासन ने चंबा और भद्रकाली से ट्रैफिक रोककर रूट को डायवर्ट किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें