Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिस REEL ने दिलाई पहचान, उसी ने छीन ली जिंदगी, अन्वी कामदार की 300 फीट गहरी खाईं में गिरने से मौत

July 18, 2024

जिस REEL ने दिलाई पहचान, उसी ने छीन ली जिंदगी, अन्वी कामदार की 300 फीट गहरी खाईं में गिरने से मौत

Instagram reel : महाराष्ट्र में रील बनाना एक लड़की को भारी पड़ गया है। जहां रील बनाने के चक्कर में गहरी खाईं में गिर जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपनी ‘रील’ से मशहूर हुईं मुंबई की ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ अन्वी कामदार की एक वीडियो बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अन्वी वीडियो शूट करते समय एक गहरी खाई में गिर गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन स्थिति पर एक बचाव दल घटनास्थल पर भेजा। तटरक्षक बलों के साथ महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों से अतिरिक्त सहायता मांगी गई, लेकिन अन्वी को नहीं बचाया जा सका।

मानगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी कामदार बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। पेशे से ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ (सीए) अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं। उन्होंने बताया कि अन्वी मंगलवार को वीडियो बनाते समय रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं। जिससे उनकी मौत हो गई।

रील बनाने के चक्कर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी अन्वी
रील बनाने के चक्कर में 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बात की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। अन्वी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें