Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indore में मुफ्त में खाना देने से मना करना पड़ा महंगा, डाल दिया खौलता हुआ तेल

August 3, 2023

Indore में मुफ्त में खाना देने से मना करना पड़ा महंगा, डाल दिया खौलता हुआ तेल

इंदौरः मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दुकान संचालक को मुफ्त में खाना देने से मना करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने उस पर खोलता तेल डाल दिया। दुकान संचालक का इलाज किया जा रहा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र की मेघदूत चाट चौपाटी इलाके का है, यहां कुछ बदमाश आए और उन्होंने मुकेश जैन, जो खाने की दुकान संचालित करते हैं, उनसे मुफ्त में खाना देने के साथ पैसों की भी मांग कर दी। जब उन्होंने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने खौलता हुआ तेल डाल दिया।

बदमाशों द्वारा खोलता हुआ तेल डालने से मुकेश बुरी तरह झुलस गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। मुकेश को एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है। वहीं बताया गया है कि जिन बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें