Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दी से दिन में थोड़ी मिलेगी राहतः दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

January 19, 2024

सर्दी से दिन में थोड़ी मिलेगी राहतः दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री कम है। आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी होने की भी सूचना है।

आईएमडी ने सुबह 7 बजे अपने ट्वीट में कहा, ‘पालम हवाई अड्डे (दिल्ली) पर विजिबिलिटी 4.30 बजे 0 मीटर से बढ़कर 50 मीटर हो गई और 6.30 बजे 150 मीटर तक सुधर गई।‘

हालांकि, सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी में सुधार हुआ और पालम में 500 मीटर और सफदरजंग में 400 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा, शहर भर के कई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर 348 पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम10 का स्तर 242 यानी खराब श्रेणी में था। आईजीआई एयरपोर्ट टी3 पर पीएम2.5 का स्तर 210 यानी खराब रहा और पीएम10 का स्तर 135 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें