Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हरियाणा में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

July 19, 2026

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हरियाणा में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Relief from the scorching heat : चंडीगढ़। हरियाणा में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताते हुए अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून रहेगा चरम पर, 4 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के मध्य और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जुलाई से मानसून पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। 20 से 22 जुलाई के बीच मानसून अपने चरम पर रहेगा और कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

20 से 22 तक भारी बारिश, 23 को रफ्तार धीमी

20 और 21 जुलाई को यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 22 जुलाई को भी उत्तरी हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद समेत दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। 23 जुलाई को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें