Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi pollution: प्रदूषण के बीच दिल्लीवालों के लिए राहतभरी खबर, आने वाली है बारिश…जहरीली हवा से मिलेगा छुटकारा

November 7, 2023

Delhi pollution: प्रदूषण के बीच दिल्लीवालों के लिए राहतभरी खबर, आने वाली है बारिश…जहरीली हवा से मिलेगा छुटकारा

नेशनल डेस्क: दिल्ली में खराब हवा के चलते लोगों का सांस लेना दुश्वर होता जा रहा है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा की धुंध छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देने वाला है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसका असर मैदानी इलाकों में नजर आएगा।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में मौजूद प्रदूषकों को खत्म करने के लिए जो परिस्थितियां अनुकूल होने वाली हैं वो मंगलवार रात से बनने लगेंगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार देर रात से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होगी।

 

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते राजधानी शिमला समेत ऊपरी जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

 

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। वहीं इसके बाद 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते राजधानी शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। केरल और माहे में 8 नवंबर तक जबकि तमिलनाडु से लेकर कराईकल में 10 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें