नेशनल डेस्क: तेलंगाना का प्रतिष्ठित राज्य गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ लिखने वाले कवि आन्दे श्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कवि के परिजनों ने उनकी मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई है।
परिजनों के अनुसार, आन्दे सुबह अपने घर में जमीन पर गिरे मिले। आनन-फानन में उन्हें गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, BJP नेता बोले- यह अनुमति कैसे दी गई?
तेलंगाना का राज्यगीत लिखा
आन्दे श्री का पूरा नाम आन्दे येल्लैया था। तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। 2023 में तेलंगाना में कांग्रेस आई। इस दौरान आन्दे श्री के द्वारा लिखे गए गाने ‘जय जय हे तेलंगाना’ को राज्यगीत घोषित कर दिया गया।
सीएम ने दिए आदेश
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य में बीजेपी के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव समेत कई दिग्गज नेताओं ने आन्दे श्री के निधन पर दुख जाहिर किया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा है कि आन्दे का जाना राज्य के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि आधिकारिक राजकीय सम्मान के साथ आन्दे श्री का अंतिम संस्कार किया जाए।

