Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद घटनास्थल पर मरम्मत कार्य जारी

July 19, 2024

गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद घटनास्थल पर मरम्मत कार्य जारी

गोंडा। गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद घटनास्थल पर मरम्मत का काम जारी है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच गोंडा स्टेशन के पास दोपहर करीब 2:37 बजे ट्रेन पटरी से उतर गई। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे से 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गए।

सूचना मिलने के बाद एनईआर के लखनऊ डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनका उचित इलाज किया जाएगा। सीएम ने कहा कि बचाव और राहत कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें