Site icon Dainik Savera Times

राम मंदिर की प्रतिकृति न्यूयार्क में ‘भारत दिवस’ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनेगी

नई दिल्ली: न्यूयार्क में ‘भारत दिवस’ के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयार्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमरीकी शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद अमरीका (विहिप) के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसार मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, 9 फुट चौड़ी और 8 फुट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमरीका में प्रदर्शित की जाएगी।

Exit mobile version