Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री ने भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया

January 26, 2024

गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री ने भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करें। जय हिन्द!’’ भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू के नेतृत्व में नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें