Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reserve Bank of India को आया ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का धमकी भरा कॉल, कहा…

November 17, 2024

Reserve Bank of India को आया ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का धमकी भरा कॉल, कहा…

Reserve Bank of India को धमकी से भरा एक फोन किया गया। फोन करने वाले ने खुद को लश्कर ए तैयबा का CEO बताया। कॉल रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर आई थी। कथित तौर पर Reserve Bank of India के सुरक्षा गार्ड को कॉल की गई। शख्स ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का CEO बताते हुए कहा ‘पीछे का रास्ता बंद कर दो इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।’

फोन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है। वहीं पुलिस के मुताबिक ये किसी की शरारत भी हो सकती है।

पिछले एक साल से मिल रही है धमकी-
इससे पहले गुरुवार (15 नवंबर) को मुंबई के JSA लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और JSA ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल आया था। मेल कंपनी के ऑफिशियल आईडी पर आया था। भेजने वाले शख्स का नाम फरजान अहमद था। उसने लिखा था फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेट ऑफिस में बम रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी थी।

इससे पहले फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीते गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अज्ञात शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF को फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग खौफजदा हो गए थे। धमकी देने वाले शख्स ने CISF कर्मचारी को फोन कर कहा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है। जांच में सामने आया था कि मोहम्मद नाम का व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर मुंबई से अजरबैजान जाने की योजना बना रहा था।

27 अक्टूबर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक धमकी दी गई थी। कहा गया था कि अगर विमान उड़ा तो कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचेगा। जांच में यह धमकी भी झूठी पाई गई थी।

पिछले लगभग एक साल से देश में स्कूल, होटल, एयरपोर्ट, मार्केट, ट्रेन, बस आदि को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि सभी फर्जी निकल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें