Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, माँगा अमित शाह का इस्तीफा

December 20, 2024

मणिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, माँगा अमित शाह का इस्तीफा

Resignation of Amit Shah : कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘संविधान पर चर्चा’ के दौरान डॉ भीम राव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर चर्चा को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

उन्होंने अपने नोटिस में कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान के जनक डॉ. बीआर अंबेडकर के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर अपनी कड़ी निंदा और आक्रोश व्यक्त करने के लिए यह स्थगन प्रस्ताव देता हूं।’’

मंत्री की टिप्पणियां अस्वीकार्य-
उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारतीय संविधान के निर्माता के अपमान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग करता हूं।’’ उन्होंने अपने नोटिस में कहा, ‘‘राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान की गई मंत्री की टिप्पणियां न केवल अस्वीकार्य थीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के प्रति गहरे तिरस्कार को भी दर्शाती थीं, जिसके लिए डॉ. अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष किया।’’

“केंद्रीय गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दें शाह”
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि अमित शाह अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगें और केंद्रीय गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दें। मंत्रिमंडल में उनकी निरंतर उपस्थिति संविधान और भारत के लोगों की गरिमा का अपमान है।’’

प्रधानमंत्री से की ग्रह मंत्री पर कार्रवाही की मांग-
उन्होंने अपने नोटिस में कहा, ‘‘इसके अलावा, मैं प्रधानमंत्री से तत्काल कार्रवाई करने और अमित शाह को उनके पद से हटाने का आग्रह करता हूं, क्योंकि उनकी टिप्पणियों से गृह मंत्री के कार्यालय की बदनामी हुई है। मैं इस सदन से अनुरोध करता हूं कि वह अमित शाह की टिप्पणियों की कड़ी से कड़ी निंदा करें और उनके इस्तीफे की मांग करें।’’

अमित शाह ने दिया था यह ब्यान-
बता दें कि बीते दिनों संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था अंबेडकर का नाम लेना फैशन बन चुका है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर इतना नाम भगवान का लिया होता, तो आज इन लोगों को भगवान प्राप्त हो चुके होते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें